झारखंड में ANM के 3181 पदों पर भर्ती, 10 सितंबर तक करें आवेदन…

Jharkhand: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड ANM प्रतियोगी परीक्षा-2025 के माध्यम से एएनएम के 3181 पदों (बैकलॉग सहित) पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार jssc.jharkhand.gov.in पर 10 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 11 और 12 सितंबर को मिलेगी।
आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये और झारखंड के SC/ST उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 के अंतर्गत 5,200 से 20,200 रुपये वेतनमान और 2400 रुपये ग्रेड पे मिलेगा।
योग्यता
•मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं कक्षा न्यूनतम 45% अंकों के साथ पास।
•18 माह का ANM प्रशिक्षण।
•झारखंड राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण अनिवार्य।
आयु सीमा
•न्यूनतम आयु: 18 वर्ष।
•अधिकतम आयु: सामान्य 40 वर्ष, ओबीसी 42 वर्ष, सामान्य महिला एवं एससी/एसटी 45 वर्ष।
यह भर्ती झारखंड में ANM बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर मानी जा रही है।


