दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन का 9वां दिन, CM हेमंत सोरेन ने किया पारंपरिक श्राद्ध कर्म…

Jharkhand: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में बुधवार को उनके निधन के नौवें दिन पारंपरिक श्राद्ध कर्म संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवारजनों के साथ स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर परिवार और समुदाय के कई लोग उपस्थित रहे।

