1000263555

जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल, तैयारियां लगभग पूरी…

खबर को शेयर करें
1000263555

Jamshedpur news: जमशेदपुर के ऐतिहासिक गोपाल मैदान में होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों का बुधवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल आयोजित किया गया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कल शाम तक सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं। उन्होंने बताया कि तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और बची हुई छोटी कमियों को समय रहते ठीक कर लिया जाएगा।

साथ ही उन्होंने जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।