जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र: बहरागोड़ा में करंट लगने से 10 वर्षीय छात्र की मौत, गांव में मातम…

Jamshedpur news: मंगलवार को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के राजलावांध पंचायत के उईनाला गांव में करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के निवासी विपुल नायक के पुत्र चंचल नायक के रूप में हुई है जो बालिका मध्य विद्यालय में पांचवीं कक्षा का होनहार छात्र था।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम चंचल घर पर टीवी देख रहा था। गर्मी लगने पर उसने पंखा चालू करने की कोशिश की तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही बेहोश हो गया। परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


