1000262901

Jamshedpur: टेल्को थाना क्षेत्र में मंदिरों में हुए चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, बरामद हुए नकद व कीमती सामान…

खबर को शेयर करें
1000262901

Jamshedpur news: टेल्को थाना क्षेत्र में मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित छापामार दल ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए जादूगोड़ा के डोमजुड़ी निवासी सचिन पात्रो और गदरा के बालीडुंगरी निवासी धर्मनाथ वर्मा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से नकद 2335 रुपये और मंदिर से चोरी हुए कई कीमती सामान बरामद किए हैं। बरामद वस्तुओं में चांदी का मुकुट, पादुका, पीतल व तांबे के बर्तन, पीतल की घंटी, धूपदानी समेत अन्य धार्मिक वस्तुएं शामिल हैं। इसके अलावा 5, 10, 20 और 1 रुपये के सिक्के भी जब्त किए गए।

जानकारी के अनुसार 9 अगस्त को खड़ंगाझार स्थित हनुमान मंदिर और टीओपी के पास श्री सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर से दानपेटी और धार्मिक वस्तुओं की चोरी हुई थी। जांच में पता चला कि धर्मनाथ वर्मा ने सचिन से चोरी के सामान खरीदे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिली है।