1000262703

Jamshedpur: मानगो फ्लाईओवर का नाम “शहीद खुदीराम बोस फ्लाईओवर” करने की मांग…

खबर को शेयर करें
1000262703

Jamshedpur news: जमशेदपुर में झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि मानगो का नवनिर्मित फ्लाईओवर “शहीद खुदीराम बोस फ्लाईओवर” नाम से जाना जाए और शहीद की प्रतिमा को पुनः स्थापित किया जाए।

समिति ने बताया कि 11 अगस्त को शहीद खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर मानगो नगर निगम को भी इसी संबंध में ज्ञापन दिया गया था। इस अभियान को लगातार जारी रखते हुए जल्द ही हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा जिसमें विभिन्न क्लब, राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, प्रबुद्ध नागरिक और भाषाई समूहों से समर्थन लिया जाएगा।

युवा नेता बापन घोष ने कहा कि देश के सबसे कम उम्र के क्रांतिकारी को सम्मान दिलाना हमारा नैतिक कर्तव्य है। आने वाले दिनों में सभी जनप्रतिनिधियों को मांग पत्र सौंपा जाएगा ताकि यह मांग केवल कागजों तक सीमित न रहे।

प्रतिनिधिमंडल में शिवनाथ पाल, करुणामय मंडल, असित भट्टाचार्य, जहर रक्षित, पीयूष पाल, रंजीत आईच, नानटू सरकार, प्रदीप प्रामाणिक, बापन घोष और सोमनाथ घोष शामिल थे।