1000262695

जमशेदपुर पुलिस ने निकाली नशा उन्मूलन व डायल 112 जागरूकता रैली…

खबर को शेयर करें
1000262695

Jamshedpur news: सुंदरनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को मिराकी संस्था और जमशेदपुर पुलिस की ओर से नशा उन्मूलन एवं डायल 112 जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें भारत सेवा आश्रम के आवासीय विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली का नेतृत्व थाना प्रभारी अजीत मुंडा ने किया। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और नशा मुक्त समाज बनाने की अपील की। साथ ही पुलिस के आपातकालीन नंबर 112, 100, 108 और 101 की जानकारी देकर इनके सही उपयोग पर जोर दिया।

थाना प्रभारी ने सड़क सुरक्षा पर भी जागरूक किया और बिना हेलमेट चलने वालों को हेलमेट पहनने की सलाह दी। पुलिस टीम, संस्था पदाधिकारियों और बच्चों ने पूरे क्षेत्र में जनजागरूकता का संदेश फैलाया।