टाटानगर में 400 करोड़ से बनेगा मॉडर्न कोचिंग डिपो, 200 रेलकर्मियों के क्वार्टर टूटेंगे…

Jamshedpur news: टाटानगर स्टेशन पर वंदे भारत जैसी ट्रेनों के रखरखाव के लिए 400 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक कोचिंग डिपो बनाने की योजना है। इसके लिए लोको कॉलोनी में बने करीब 200 रेलकर्मियों के क्वार्टर तोड़े जाने का प्रस्ताव है।
इस डिपो में तीन वाशिंग लाइनें और पांच स्टेबलिंग लाइनें होंगी जिससे ट्रेनों की सफाई और रखरखाव में लगने वाला समय कम होगा। टाटानगर से पटना और ब्रह्मपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस पहले से चल रही है जबकि बिलासपुर, पुरी और बनारस के लिए भी ट्रेन शुरू करने की तैयारी है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह परियोजना टाटानगर को आधुनिक रेल केंद्र के रूप में स्थापित करेगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। फिलहाल रेलवे बोर्ड की अंतिम मंजूरी का इंतजार है।


