1000262249

Jamshedpur: साकची एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी और एम्बुलेंस सुविधा बहाल करने की मांग, डीसी ऑफिस के बाहर जमकर प्रदर्शन…

खबर को शेयर करें
1000262249

Jamshedpur news: साकची स्थित पुराने एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी और एम्बुलेंस सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर मंगलवार को आम जनता ने डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उपायुक्त और सिविल सर्जन को ज्ञापन भी सौंपा गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एमजीएम अस्पताल को साकची से डिमना स्थानांतरित करने के बाद आम लोगों खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। डिमना तक पहुंचने में ज्यादा समय लगने से मरीजों की हालत बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

सामाजिक कार्यकर्ता मन्नू डोके ने बताया कि मानगो पुलिया पर अक्सर जाम रहता है जिससे मरीजों को डिमना तक पहुंचने में और देरी होती है। ऐसे में जिला प्रशासन से मांग की गई है कि साकची एमजीएम अस्पताल में तुरंत इमरजेंसी और कम से कम एक एम्बुलेंस की सुविधा शुरू की जाए।