1000262039

Jamshedpur: राखी मनाने पूरे परिवार के बाहर जाने पर मानगो के किराए के मकान में लाखों की चोरी…

खबर को शेयर करें
1000262039

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र की ओल्ड सुभाष कॉलोनी में किराए के मकान में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। पिंकी देवी और उनके पति महेंद्र राणा राखी मनाने 8 अगस्त को कोडरमा गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर 70 हजार नकद, सोने के गहने, लैपटॉप और LED टीवी समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया।

मकान मालिक ने शाम करीब सात बजे ताले टूटे होने और घर के अंदर सामान बिखरा होने की जानकारी दी। दंपती जब रात 10 बजे लौटे तो चोरी देखकर हैरान रह गए। पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। इस घटना से इलाके के लोग दहशत और गुस्से में हैं।