झारखंड में धमकी कांड जारी, RIMS डायरेक्टर को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी…

Jharkhand: झारखंड में नेताओं और अधिकारियों को मिल रही धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स (RIMS) के निदेशक डॉ. राजकुमार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
धमकी देने वाले की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है। उसने फोन पर कहा “बहुत बड़ा डायरेक्टर बना फिर रहा है, 15 दिन में जूते से मारकर रांची से बाहर कर दूंगा। तेरी औकात दिखाता हूं।”
इससे पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और रांची के सांसद संजय सेठ को भी ऐसी ही धमकियां मिल चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
इन मामलों ने झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करता है और दोषियों को कब तक पकड़ पाता है।

