1000262015

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA आज घोषित करेगा उम्मीदवार का नाम…

खबर को शेयर करें
1000262015

Jharkhand:राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) मंगलवार को आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का नाम घोषित करेगा। यह फैसला दिल्ली में हुई NDA की उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया है।

बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को उम्मीदवार चुनने का अधिकार दिया गया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि पीएम मोदी और नड्डा द्वारा चुना गया उम्मीदवार सभी सहयोगी दलों का समर्थन प्राप्त करेगा।

बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, चिराग पासवान, श्रीकांत शिंदे, लवू कृष्ण देवरायलु और रामदास अठावले जैसे कई नेता भी मौजूद थे। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने पहले ही भाजपा के उम्मीदवार का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है।

उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 9 सितंबर को होना है। यह चुनाव जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद आवश्यक हो गया है। वहीं विपक्ष भी एक संयुक्त उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहा है।