1000262013

झारखंड कृषि मंत्री नेहा तिर्की ने राहुल गांधी और खड़गे की हिरासत की निंदा की, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप…

खबर को शेयर करें
1000262013

Jharkhand: झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में बड़ी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग से पूछे गए सवालों का अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। मतदाता सूची में मृत लोगों के नाम शामिल होना, जीवित लोगों को मृतकों की सूची में डालना एक ही पते पर सैकड़ों लोगों के नाम दर्ज होना और एक ही वोटर कार्ड पर अलग-अलग राज्यों की मतदाता सूची में नाम होना जैसी गड़बड़ियां सामने आई हैं। इन आरोपों पर चुनाव आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

शिल्पी ने कहा कि लोकतंत्र में हर मतदाता को एक वोट का अधिकार है और अगर इसमें कोई धोखाधड़ी हुई है तो चुनाव आयोग को तुरंत इस पर अपनी सफाई पेश करनी चाहिए। 2024 के लोकसभा चुनावों की वैधता पर भी देश की जनता को जवाब चाहिए।

मंत्री ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि वह जल्द से जल्द इन सभी मुद्दों पर देशवासियों के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करे ताकि लोकतंत्र और चुनाव प्रणाली में विश्वास बना रहे।