1000262012

शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म की तैयारियां जोरों पर, 5 लाख लोगों के लिए विशाल भोज का आयोजन…

खबर को शेयर करें
1000262012

Jharkhand: वरिष्ठ नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म की सभी रस्में विधिपूर्वक की जा रही हैं। मंगलवार को आठवीं और बुधवार को नौवीं क्रिया संपन्न होगी। इसके बाद 15 अगस्त को दशकर्म और 16 अगस्त को 11वीं क्रिया रखी गई है। इसी दिन बड़े पैमाने पर श्राद्ध भोज का आयोजन भी होगा।

नेमरा गांव के मुखिया जीतलाल टुडू ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिवार सहित सभी विधि-विधान में शामिल हो रहे हैं। श्राद्ध भोज के लिए लगभग 5 लाख लोगों के भोजन का इंतज़ाम किया गया है। चार बड़े पंडाल बनाए गए हैं जिनके पास रसोईघर स्थापित किए गए हैं। खास मेहमानों के लिए घर के आंगन में विशेष भोजन की व्यवस्था की गई है।

शिबू सोरेन के प्रिय साग को भी व्यंजनों में शामिल किया गया है। बड़ी संख्या में आने-जाने वालों की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। लुकैयाटांड में तीन और उनके पैतृक आवास के सामने एक अतिरिक्त हेलीपैड बनाया गया है।

सभी मार्गों पर बिजली व्यवस्था और सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। तालाब के पास शॉवर लगाए गए हैं ताकि श्रद्धालु एक साथ स्नान कर सकें।

यह आयोजन शिबू सोरेन की स्मृति में उनके सम्मान और श्रद्धांजलि स्वरूप किया जा रहा है।