झारखंड में आज बैंकर समिति की महत्वपूर्ण बैठक, वित्त और कृषि मंत्री रहेंगे मौजूद…

Jharkhand: आज 12 अगस्त को प्रोजेक्ट भवन में झारखंड की बैंकर समिति की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें राज्य के विभिन्न बैंकों के अधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इस बैठक में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी उपस्थित रहेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में चल रही सरकारी योजनाओं, खासकर कृषि और वित्तीय योजनाओं की समीक्षा करना है।
बैठक में किसानों और अन्य लाभार्थियों तक बैंकिंग सेवाओं की बेहतर पहुँच सुनिश्चित करने पर चर्चा होगी। साथ ही बैंकों द्वारा ऋण वितरण, पीएम किसान योजना, मुद्रा योजना समेत अन्य वित्तीय पहलों की समीक्षा की जाएगी।
सरकार और बैंक मिलकर ग्रामीण इलाकों में वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

