स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में झारखंड के 43 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, पदक विजेताओं की सूची जारी…

Jharkhand: इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के 43 पुलिस अधिकारी और जवानों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने पदक विजेताओं की सूची जारी कर दी है। सभी विजेताओं को 13 अगस्त तक एसएसपी रांची के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
दारोगा अमीर तांती को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा। वहीं अन्य पुलिसकर्मियों को वीरता और सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा।
पदक विजेताओं की मुख्य बातें:
•राष्ट्रपति पदक (विशिष्ट सेवा के लिए):
दारोगा अमीर तांती (झारखंड जगुआर)
•वीरता पदक (26 जनवरी 2024 को घोषित):
ओमप्रकाश तिवारी, इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, दारोगा रौशन कुमार सिंह, सिपाही अनूप लकड़ा, पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार, सिपाही कृष्णा उरांव, सिपाही विनय टेटे, दारोगा विक्रांत कुमार सहित कई अन्य अधिकारी और जवान।
•वीरता पदक (15 अगस्त 2024 को घोषित):
आईपीएस दीपक कुमार पांडेय, दारोगा विश्वजीत कुमार सिंह, सिपाही गोपाल गंझू, एएसआई सच्चिदानंद सिंह, हवलदार उमेश सिंह, सिपाही सुभाष दास, सिपाही रवींद्र टोप्पो आदि।
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक:
सिपाही रणधीर कुमार सिंह, सिपाही विमल कुमार क्षेत्री, महिला हवलदार सलोमी मिंज, हवलदार संजय उरांव, महिला सिपाही हेमा रानी कुल्लू, महिला सिपाही रेखा कुमारी, सिपाही संजीव कुमार गुप्ता कई अन्य।
अलंकरण समारोह में दारोगा स्तर से ऊपर के अधिकारी विशेष ड्रेस में होंगे जबकि अन्य पुलिसकर्मी अपनी नियमित वर्किंग यूनिफॉर्म में शामिल होंगे।
पुलिस विभाग ने सभी सम्मानित अधिकारियों और जवानों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय तक एसएसपी कार्यालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। यह समारोह झारखंड की पुलिस सेवा में बहादुरी, समर्पण और उत्कृष्टता को सम्मानित करने का खास मौका होगा।


