1000261796

जमशेदपुर के मानगो में जान मारने की नियत से तोड़ फोड़ , थाने में गाड़ी तोड़ने और धमकाने की शिकायत दर्ज…

खबर को शेयर करें
1000261796

Jamshedpur news: मानगो थाना क्षेत्र के आजाद नगर में 11 अगस्त यानी सोमवार को देर रात एक युवक ने जान मारने की नियत से मारपीट करने, गाड़ी का शीशा तोड़ने और धमकी देने की शिकायत मानगो थाना में की है

36 वर्षीय जोहर अली रोड नंबर 7 आजाद नगर, मदीना मस्जिद के पास किराए के मकान में रह रहे है

उन्होंने बताया कि वह अपनी तीन भतीजियों को लेकर आशियाना शहर से आजाद नगर जा रहे थे इसी दौरान मदीना मस्जिद के पास उनके थार को सामने से एक बिना नंबर प्लेट ब्रेजा कार ने टक्कर मारी।

जोहर अली ने बताया कि युवकों ने उनके साथ धक्का मुक्की की और इसके बाद वे उन्हें धमकाते हुए उनके पीछे-पीछे उनके घर तक पहुंचे।

जिसके बाद रोड नंबर 7 मदीना मस्जिद के नजदीक युवकों ने उनके गाड़ी पर पत्थर से हमला कर शीशा तोड़ दिया और पिस्टल लहरा कर उन्हें डराने की कोशिश की

जिसके बाद उन्होंने इसकी लिखित शिकायत मानगो थाने में की है। जोहर अली ने मानगो पुलिस से निवेदन किया है कि इस गंभीर मामले की जांच कर आरोपीयों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए