1000261695

Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ पुलिस का विशेष छापेमारी अभियान…

खबर को शेयर करें
1000261695

Jamshedpur news: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस ने बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने चिन्हित और कुख्यात अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से चलाया जाता है ताकि क्षेत्र में अपराध को काबू में रखा जा सके और संभावित बड़ी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जिन अपराधियों पर पहले से कार्रवाई हो चुकी है या जो हाल ही में जेल से बाहर आए हैं उनका भी वेरिफिकेशन करना जरूरी है ताकि वे फिर से अपराध न करें।

पुलिस का यह अभियान कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से समय-समय पर जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल को सराहा और कहा कि इससे अपराधियों में डर बना रहता है।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि सुरक्षा बनी रहे।