1000261369

जमशेदपुर सड़क हादसा: मानगो आकाशगंगा के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को मारी टक्कर, चालक फरार…

खबर को शेयर करें
1000261369

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने आकाशगंगा के पास साकची से मानगो की ओर जा रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि एक महिला सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई जबकि दूसरी को हल्की चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। घायल महिलाओं में एक के सिर में चोट लगी है लेकिन वह गंभीर नहीं है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर प्राथमिक उपचार के लिए ले गए। थोड़ी देर बाद बेहोश महिला को होश आ गया।

स्थानीय लोग बताते हैं कि आकाशगंगा के पास शाम के समय ट्रैफिक ज्यादा रहता है जिससे वाहन चालक अक्सर तेज रफ्तार से वाहन चलाने लगते हैं और इसी वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मानगो थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।