1000261352

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर नया अपडेट!! हालत अब भी गंभीर, लाइफ सपोर्ट पर जारी है इलाज…

खबर को शेयर करें
1000261352
Oplus_131072

Jharkhand: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की सेहत अब भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि वे वर्तमान में लाइफ सपोर्ट पर हैं और उनके ब्रेन की गतिविधियाँ बंद हो चुकी हैं।

सोमवार को अमेरिका और अपोलो अस्पताल की संयुक्त मेडिकल टीम ने उनकी स्थिति पर ऑनलाइन चर्चा की।

रिपोर्टों की समीक्षा के बाद डॉक्टरों ने यह निष्कर्ष निकाला कि ब्रेन की सर्जरी संभव नहीं है और इसलिए लाइफ सपोर्ट जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि डॉक्टरों के अनुसार रामदास सोरेन का शरीर काम कर रहा है लेकिन ब्रेन की गतिविधियाँ पूरी तरह बंद हो चुकी हैं। शारीरिक मापदंड स्थिर हैं लेकिन ब्रेन में हैमरेज के कारण उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

आगे के इलाज के लिए और परीक्षण किए जाएंगे जिसके बाद ही अंतिम चिकित्सीय निर्णय लिया जाएगा।