1000261339

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में सड़क हादसा, मोटरसाइकिल 407 वाहन से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल…

खबर को शेयर करें
1000261339

Jamshedpur news: जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके में टाटा मेन हॉस्पिटल के पास कुछ देर पहले एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। यहां एक 407 वाहन ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल 407 वाहन के पीछे फंस गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।