सरायकेला में तिरंगा यात्रा: CRPF और पुलिस की संयुक्त रैली में दिखा देशभक्ति का जोश…

Jharkhand: सरायकेला में आजादी के अमृत महोत्सव और आने वाले स्वतंत्रता दिवस को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 134 बटालियन, दुगनी और सरायकेला पुलिस की संयुक्त तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा दुगनी कैंप से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए एसपी कार्यालय तक पहुंची।
देशभक्ति गीतों और भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारों के साथ पूरा माहौल देशभक्ति की भावना से भर गया।
CRPF बटालियन के अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, सम्मान और एकता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 11 से 15 अगस्त तक अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों पर तिरंगा फहराएं और इस पर्व को खुशी-खुशी मनाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं बल्कि देश की अस्मिता और बलिदान की पहचान है।
इस कार्यक्रम का मकसद लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है।

