1000260667 scaled

Jamshedpur: मंदिर से चोरी मामले में पुलिस ने अरमान और सोनी कुमारी साव को किया गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000260667

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ हनुमान वाटिका मंदिर में 19-20 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने पितल के थाली, लोटा, दिया, घंटी और मुख्य द्वार की बड़ी घंटी चोरी कर ली थी। CCTV फुटेज में दो युवक काले रंग की स्कूटी से चोरी करते नजर आए थे।

इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम बनाई गई और पेशेवर तरीके से जांच कर तकनीकी और मानवीय आधार पर आरोपियों का सुराग मिला।

कार्रवाई में मानगो निवासी मो. अरमान को पकड़ा गया जिसकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाली सोनी कुमारी साव को भी गिरफ्तार किया गया।

साथ ही पुलिस ने 2 पीस पितल के थाली, 1 गिलास, 1दिया, 1 घंटी, 1 छोटा बाल्टी, काले रंग की एक्टिवा स्कूटी और आरोपी का एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है।

घटना में शामिल दूसरा आरोपी राजा उर्फ बिल्ला अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।