1000260397

JSSC सहायक आचार्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, आधे से ज्यादा पद रह गए खाली…

खबर को शेयर करें
1000260397

Jharkhand: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) ने सहायक आचार्य (मध्य विद्यालय) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 15,001 पदों के लिए चयन होना था लेकिन केवल 5,775 अभ्यर्थी ही सफल हो पाए हैं। इसका मतलब है कि 9,226 पद खाली रह गए हैं।

सामाजिक अध्ययन विषय में सबसे अधिक सफलता देखी गई है। 5,002 पदों में से 3,033 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनमें 1,864 गैर-पारा और 1,169 पारा शिक्षक शामिल हैं। इसके बावजूद 1,969 पद खाली रह गए हैं।

इस परिणाम को झारखंड हाईकोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन माना गया है। अदालत के आदेश के बाद जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं।

विशेषज्ञों और शिक्षकों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में पद खाली रह जाने से ग्रामीण और दूरदराज के स्कूलों में पढ़ाई पर असर पड़ेगा खासकर विज्ञान, गणित और भाषा विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।

सफल अभ्यर्थियों में सबसे अधिक संख्या पलामू जिले (297) की है इसके बाद गिरिडीह (287), चतरा (158), देवघर (164) और रांची (176) जिले से भी कई उम्मीदवार सफल हुए हैं।