1000260389

Jharkhand: चांडिल रेल दुर्घटना का असर! 5 ट्रेनें रद, कई ट्रेनों का रूट बदला, मेमू ट्रेनें भी रुकेंगी…

खबर को शेयर करें
1000260389

Jharkhand: चांडिल के पास हुई रेल दुर्घटना के बाद पुरुलिया-चांडिल रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे ने 11 अगस्त को चक्रधरपुर-गोमो एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनों को रद कर दिया है और कई ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। 11 से 17 अगस्त तक कुछ मेमू ट्रेनों का परिचालन भी रुक रहेगा।

चांडिल रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह मालगाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने के लगभग 30 घंटे बाद रेलवे ने पुरुलिया-चांडिल के अप लाइन को दुरुस्त कर दिया। रविवार सुबह 8:25 बजे से अप लाइन पर परिचालन शुरू हो गया। शाम 4 बजे तक डाउन लाइन में भी पटरी बदल कर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया।

फिलहाल 11 अगस्त को इन पांच ट्रेनों का परिचालन रद रहेगा:

•चक्रधरपुर – गोमो मेमू एक्सप्रेस (18116/18115)
•कटिहार – टाटानगर एक्सप्रेस (28182)
•झाड़ग्राम – पुरुलिया मेमू (68023/68024)

इसके अलावा 11 से 17 अगस्त तक तीन जोड़ी मेमू ट्रेनों का भी परिचालन रद रहेगा। कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट कर चलाया जाएगा।

12 अगस्त को टाटानगर से चलने वाली ट्रेन 18601 टाटा हटिया एक्सप्रेस का रूट बदला जाएगा। यह ट्रेन अब चांडिल-गुंडा-बिहार-मुरी मार्ग से चलेगी। इसी दिन हटिया खगड़पुर एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चलेगी और 17 अगस्त को बक्सर टाटा एक्सप्रेस 90 मिनट लेट होगी।

इस दौरान इन तारीखों में भी कुछ ट्रेनों का परिचालन रद रहेगा और कुछ शॉर्ट टर्मिनेट होकर चलेंगी। यात्रियों से रेलवे ने सहनशीलता और जानकारी लेने की अपील की है।