1000260051

Jamshedpur: परसुडीह फायरिंग केस!! रवि यादव पे फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी के घर में घुसकर तोड़फोड़, इलाके में तनाव…

खबर को शेयर करें
1000260051

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह में रवि यादव पर हुई फायरिंग मामले में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को रवि यादव के समर्थकों ने मुख्य आरोपी नेहाल तिवारी के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी।

घर वालों के मुताबिक, करीब 15 से 20 लोग अचानक आए और घर में तोड़फोड़ की। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।