Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में मिर्गी मरीजों की पहचान व उपचार के लिए 11-12 अगस्त को विशेष स्वास्थ्य शिविर…

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल पर प्रोजेक्ट ‘उल्लास’ के तहत मिर्गी मरीजों की पहचान और उपचार के लिए 11 और 12 अगस्त को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। यह शिविर जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से आयोजित किया जा रहा है जिसमें दिल्ली के एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर भी शामिल होंगे।
शिविर में मरीजों की जांच, पहचान, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, विशेषज्ञ परामर्श, मानसिक सहयोग और बच्चों व वयस्कों के लिए काउंसलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को मिर्गी रोग प्रबंधन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य मिर्गी से जुड़े मिथकों को दूर करना रोग की शीघ्र पहचा नियमित उपचार और मरीजों के जीवन स्तर में सुधार करना है। इस अवसर पर मरीजों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए सपोर्ट ग्रुप भी बनाया जाएगा।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि इस पहल से मिर्गी पीड़ितों को बेहतर इलाज, सहयोग और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

