नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का श्राद्ध कर्म, हेमंत और कल्पना सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में…

Jharkhand: रामगढ़ के नेमरा गांव में रविवार को झारखंड आंदोलन के महानायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का श्राद्ध कर्म पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। 4 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई थी।
श्राद्ध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और परिवार के साथ शामिल हुए। पंडितों और गांव के बुजुर्गों की मौजूदगी में पिंडदान, तर्पण और अन्य कर्मकांड पूरे विधि-विधान से किए गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण, झामुमो कार्यकर्ता और दूर-दराज से आए लोग अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
कल्पना सोरेन ने भी गांव की महिलाओं के साथ मिलकर सभी पारंपरिक रस्में निभाईं। यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक अनुष्ठान रहा बल्कि दिशोम गुरु के योगदान और उनकी विरासत को याद करने का अवसर भी बना। पूरा माहौल भावुक और श्रद्धा से भरा रहा जो झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति का प्रतीक था।

