1000258140

Jamshedpur: कपाली में चापड़ से फैसल पर हमले के बाद TMH परिसर में जोरदार हंगामा…

खबर को शेयर करें
1000258140

Jamshedpur news: आज दोपहर TMH परिसर में जोरदार हंगामा मच गया है। कपाली में आजादनगर ईदगाह मैदान के पास रहने वाले फैसल पर चपड़ से हुए हमले के बाद वह फिलहाल TMH में भर्ती है। उसके साथ उसके परिजन और दोस्त भी अस्पताल में मौजूद हैं। उनका आरोप है कि जिस गुट ने फैसल पर हमला किया था उसी के दो सदस्य सैज़ी और जीशान अस्पताल के अंदर बार-बार रेकी कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि (और मारेंगे )

फैसल के दोस्तो का आरोप है कि दोनों ने हवा में चापड़ लहराकर डराने की कोशिश की जिससे अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया।

मौके पर बिष्टुपुर थाना पुलिस पहुंच चुकी है लेकिन कपाली पुलिस की निष्क्रियता पर परिजन नाराज़ हैं।