1000257489

BIHAR: आरा में बड़ा हादसा!! ट्रेन की चपेट में आकर 600 भेड़ों की मौत, भेड़पालकों को भारी नुकसान…

खबर को शेयर करें
1000257489

Azad Reporter desk: दानापुर रेलखंड पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में करीब 600 भेड़ों की मौत हो गई। यह घटना पटना-डीडीयू रेलखंड के बनाही और सिकरिया हॉल्ट के बीच बनकट गांव के पास सुबह करीब तीन बजे हुई।

भेड़पालकों के मुताबिक शुक्रवार रात वे भेड़ों को उत्तर दिशा में बैठाकर रेलवे लाइन के पास आराम कर रहे थे। अचानक बारिश शुरू होने पर जब उनकी नींद खुली तो भेड़ें गायब मिलीं। खोजते हुए वे रेलवे ट्रैक तक पहुंचे जहां क्षत-विक्षत हालत में सैकड़ों भेड़ों के शव बिखरे पड़े थे।

हादसे में बनकट गांव के भेड़पालक भरत पाल, उदयनारायण पाल और मार्कण्डेय पाल को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

भेड़पालकों का कहना है कि बारिश के कारण भेड़ें ट्रैक पर चली गईं और ट्रेन की चपेट में आ गईं। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।