Jamshedpur : मानगो आजादनगर नेचर पार्क के पास नशे में धुत चार युवक पकड़े गए,पुलिस कर रही पूछताछ…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो आजादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार देर रात छापेमारी कर चार युवकों को नशे की हालत में पकड़ लिया। यह कार्रवाई नेचर पार्क के पास की गली में गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई।
सूचना थी कि कुछ युवक नशा कर आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त हैं। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवकों ने भागने की कोशिश की लेकिन चार को पकड़ लिया गया।
पुलिस ने मौके से एक बाइक भी जब्त की है। पकड़े गए युवकों से थाने में पूछताछ की जा रही है और उनके नशे के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ऐसी छापेमारी आगे भी जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

