1000257483

चाईबासा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, तीन नक्सली बंकर ध्वस्त, भारी मात्रा में सामान बरामद…

खबर को शेयर करें
1000257483

Jharkhand: झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को कोल्हान-सारंडा क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने तीन नक्सली बंकरों को ध्वस्त कर दिया।

पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने बताया कि 6 अगस्त को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जराईकेला थाना क्षेत्र के हंडेकुली के पास जंगल-पहाड़ी इलाके में छापेमारी की गई। यहां नक्सलियों द्वारा बनाए गए तीन बंकर मिले, जिन्हें नष्ट कर दिया गया।

इन बंकरों से तार सहित बैटरी, नक्सली वर्दी, जंगली जूते, पिट्टू बैग, काला पटका, स्टील कंटेनर, काला पॉलिथीन और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई हैं। बरामद सामान की जांच जारी है और नक्सलियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार अभियान का लक्ष्य नक्सलियों की हर संभावित छिपने की जगह को खत्म करना है।