जमशेदपुर में फिर मंदिरों में चोरी, टेल्को के तीन मंदिरों से चांदी का मुकुट व नकद रकम चोरी…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के खड़ंगाझार में चोरों ने एक बार फिर मंदिरों को निशाना बनाया। बीती रात चोरों ने श्री हनुमान मंदिर, श्री वीवीएस मंदिर और खड़ंगाझार टीओपी परिसर स्थित जटाधारी शिव मंदिर में घुसकर चांदी के मुकुट, छत्र, दानपेटी से नकद रकम और अन्य कीमती सामान चुरा लिए।
श्री वीवीएस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर हाथ में रॉड लिए अंदर घुसता हुआ दिखाई दिया। मामले में भाजपा नेता अंकित आनंद ने ट्वीट कर पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
जमशेदपुर पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जवाब देते हुए कहा गया है कि घटना का संज्ञान ले लिया गया है और कार्रवाई जारी है। लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। गौरतलब है कि शुक्रवार की रात भी एक मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर नकद राशि चोरी की गई थी। यह दो दिनों में दूसरी बड़ी चोरी की वारदात है।

