Jamshedpur: A.E.M. English School Mango में छात्रों ने किया वृक्षारोपण, कक्षा 3 से 10 तक के बच्चों ने लगाए पौधे…

Jamshedpur news: आज 8 अगस्त शुक्रवार को A.E.M. English School Mango में कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों से पौधे लगवाए गए। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल अदीब सर एवं टीचर्स मौजूद रहे और बच्चों को मार्गदर्शन दिया।

यह एक्टिविटी बच्चों के भले के लिए करवाई गई है ताकि उनमें प्रकृति के प्रति समझ और लगाव बढ़े। जब बच्चे खुद पेड़ लगाएंगे तो उन्हें पर्यावरण की अहमियत और जिम्मेदारी दोनों का एहसास होगा और ऐसे छोटे-छोटे कदम उन्हें सही दिशा में सीखने में मदद करेगी।


