1000256236

जमशेदपुर में डेंगू का खतरा बढ़ा, अब तक 29 मरीज मिले, बचाव के लिए सतर्क रहें…

खबर को शेयर करें
1000256236

Jamshedpur news: शहर में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को दो नए मरीज मिले एक 14 साल का बच्चा और 49 साल की महिला। दोनों का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है। अब जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 29 हो गई है।

डेंगू के नए मामले कहां से आए?
•बच्चा: छोटा गोविंदपुर का रहने वाला
•महिला: टेल्को की निवासी
दोनों की हालत स्थिर है और इलाज जारी है।

सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि जहां-जहां डेंगू के मरीज मिल रहे हैं वहां:
•एंटी लार्वा दवा का छिड़काव हो रहा है
•फोगिंग (धुंआ छोड़ना) की जा रही है
•लोगों को जागरूक किया जा रहा है

डेंगू फैलाने वाला मच्छर एडीज साफ पानी में पनपता है। इससे बचाव के लिए:
•कूलर, ड्रम, बाल्टी, फूलदान, गमले में पानी जमा न होने दें
•घर के आसपास सफाई रखें
•यदि बुखार या डेंगू जैसे लक्षण हों तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं
•खुद से दवाई न लें डॉक्टर की सलाह पर ही इलाज करें

प्रशासन क्या कर रहा है?
•स्वास्थ्य विभाग: एंटी लार्वा स्प्रे कर रहा है
•नगर निगम और निकाय: सफाई अभियान चला रहे हैं
•ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर रहे हैं
•शाम के समय फोगिंग कर रहे हैं

सिविल सर्जन ने सभी से अपील की है कि डेंगू से डरें नहीं लेकिन सावधानी जरूर बरतें। साफ-सफाई रखें पानी जमा न होने दें और कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत जांच कराएं।