1000256235

जमशेदपुर में गूगल मैप से कंट्रोल होगा ट्रैफिक, जाम से मिलेगी राहत…

खबर को शेयर करें
1000256235

Jamshedpur news: जमशेदपुर शहर को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए पुलिस ने एक नई तकनीक का सहारा लिया है। अब गूगल मैप की मदद से पूरे शहर का ट्रैफिक कंट्रोल किया जाएगा। पुलिस कंट्रोल रूम में एक बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगाई गई है जिस पर शहर की सभी सड़कों की लाइव निगरानी होगी।

अगर कहीं जाम की स्थिति बनी तो स्क्रीन पर रेड जोन दिखेगा और तुरंत अलार्म बजेगा। इसके बाद कंट्रोल रूम से संबंधित थाना प्रभारी को सूचना दी जाएगी ताकि तुरंत मौके पर पुलिस भेजी जा सके।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि यह सिस्टम अभी ट्रायल पर शुरू किया गया है। अगर यह सफल रहा तो इसे पूरे शहर में स्थायी रूप से लागू किया जाएगा।

इस तकनीक से दो बड़े फायदे होंगे:

  1. पुलिस को तुरंत जानकारी मिल जाएगी कि कहां जाम है।
  2. आम लोग गूगल मैप से वैकल्पिक रास्ता चुन सकेंगे जिससे समय और पेट्रोल दोनों की बचत होगी।

जाम वाले इलाकों पर खास नजर

•जमशेदपुर में साकची, मानगो चौक, जुगसलाई, स्टेशन रोड और स्वर्णरेखा लिंक रोड पर रोज जाम लगता है।
•मानगो चौक पर सुबह-शाम भारी जाम रहता है।
•स्टेशन रोड पर खड़े ऑटो जाम का कारण हैं।
•लिंक रोड पर भारी वाहन और अवैध पार्किंग से परेशानी होती है।

कैसे काम करेगा यह सिस्टम?

•कंट्रोल रूम में तकनीकी कर्मचारी शिफ्ट में तैनात रहेंगे।
•गूगल मैप पर रेड ज़ोन दिखते ही तुरंत थाना को सूचना दी जाएगी।
•पुलिस मौके पर जाकर ट्रैफिक को सामान्य करेगी।

पुलिस अब यह भी देखेगी कि किस समय किस जगह जाम लगता है। इससे ट्रैफिक का पूरा ट्रेंड समझकर लंबी अवधि की योजना बनाई जाएगी।