1000256230

नेमरा गांव से सरकार चला रहे हेमंत सोरेन, कहा- बाबा के हर सपने को पूरा करूंगा…

खबर को शेयर करें
1000256230

Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद उनके बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों अपने गांव नेमरा में रहकर ही सरकार का काम संभाल रहे हैं। वे पिछले चार दिनों से गांव में हैं और 17 अगस्त तक वहीं रहेंगे क्योंकि वे अपने पिता के श्राद्धकर्म में शामिल हैं।

इस दौरान हेमंत सोरेन सरकारी कामकाज भी देख रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे फाइलों पर साइन करते दिख रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा “बाबा दिशोम गुरु के हर सपने को पूरा करेगा उनका बेटा।” उन्होंने यह भी कहा कि उनके पूर्वजों का संघर्ष और बलिदान कभी बेकार नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी इस पोस्ट को साझा किया है। CMO ने लिखा “पिता साथ नहीं हैं मगर शोक में डूबा बेटा राज्य का काम भी पूरी जिम्मेदारी से कर रहा है।”

शिबू सोरेन का सपना था कि सरकार गांव से चले। हेमंत सोरेन भी कई बार अपने भाषणों में यही बात दोहराते हैं कि गरीबों और गांव के लोगों को सरकारी योजनाओं का सबसे पहले फायदा मिलना चाहिए। अब वे अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए गांव से ही सरकार चला रहे हैं और अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।