1000255467

सरायकेला: एसपी ने आदित्यपुर, आरआईटी और गम्हरिया थानों का किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश…

खबर को शेयर करें
1000255467

Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने गुरुवार को आदित्यपुर RIT और गम्हरिया थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों से थाना में चल रहे कार्यों की जानकारी ली और थाने के रिकॉर्ड, लंबित मामले, वारंट और गुंडा पंजी की जांच की।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यह निरीक्षण एक नियमित प्रक्रिया है जिससे थाना स्तर पर चल रहे कार्यों की स्थिति का पता लगाया जाता है।

एसपी ने थानों में हो रहे कार्यों पर संतोष जताया साथ ही कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जिनका पालन समय पर करने को कहा गया है।

एसपी के अचानक थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों में हलचल मच गई लेकिन उन्होंने सकारात्मक रवैया दिखाते हुए निरीक्षण को सफल बनाया।