1000255465

Vice President of India: कौन बनेगा नया उपराष्ट्रपति? उम्मीदवार चुनने की ज़िम्मेदारी PM मोदी और जे.पी. नड्डा को सौंपी गई…

खबर को शेयर करें
1000255465

Azad Reporter desk: देश के अगले उपराष्ट्रपति को लेकर हलचल शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने की जिम्मेदारी सौंपी है।

यह फैसला गुरुवार को संसद परिसर में हुई एनडीए नेताओं की बैठक में लिया गया। इस अहम बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में जेपी नड्डा, अमित शाह, ललन सिंह (जदयू), श्रीकांत शिंदे (शिवसेना), लवू श्रीकृष्ण देवरायलु (तेदेपा), और चिराग पासवान (लोजपा-रामविलास) समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी कि यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है और अब प्रधानमंत्री मोदी और नड्डा उम्मीदवार तय करेंगे।

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की अधिसूचना भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कर दी गई है। वर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह चुनाव हो रहा है।

•मतदान की तारीख: 9 सितंबर 2025
•समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
•मतगणना भी उसी दिन की जाएगी
•नामांकन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2025

चुनाव आयोग ने यह अधिसूचना राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 की धारा 4 की उप-धारा (1) और (4) के तहत जारी की है।

अब पूरे देश की नजर इस पर टिकी है कि प्रधानमंत्री मोदी और जेपी नड्डा किस चेहरे को एनडीए की ओर से देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए मैदान में उतारते हैं।