1000255462

सरायकेला में अवैध क्वार्टजाइट खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी व ट्रक जब्त…

खबर को शेयर करें
1000255462

Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध खनन पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की है। उपायुक्त के निर्देश पर नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमरी इलाके में अवैध क्वार्टजाइट खनन की शिकायत पर जिला खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अवैध खनन के स्पष्ट सबूत मिलने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खनन कार्य में लगे एक जेसीबी मशीन और क्वार्टजाइट से भरे एक ट्रक को जब्त कर लिया।

मामले में भूमि मालिक अनुबंध धारक और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों के अनुसार इस पूरे प्रकरण में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।