1000255139

जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र: पोटका में JFC गोदाम की छत से गिरा मजदूर, हालत गंभीर, बिना सेफ्टी बेल्ट करवा रहा था ठेकेदार काम…

खबर को शेयर करें
1000255139

Jamshedpur news: पोटका प्रखंड परिसर में स्थित JFC (जेएफसी) गोदाम में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर 40 फीट ऊंची छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर स्थिति गंभीर होने पर टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) रेफर किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर शुकरा सरदार बिना किसी सेफ्टी बेल्ट के एस्बेस्टस छत पर चढ़कर काम कर रहा था तभी वह नीचे गिर गया। यह काम डीएस कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार दिनेश सिंह की निगरानी में कराया जा रहा था।

मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि कई दिनों से 40 फीट की ऊंचाई पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम कराया जा रहा है। किसी को हेलमेट, बेल्ट या अन्य सुरक्षा साधन नहीं दिए गए। राजेश सरदार, राजेन सरदार, रोहित सरदार, लख्खी चरण सरदार जैसे मजदूरों ने आरोप लगाया कि उनकी जान के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है।

घटना के बाद अन्य मजदूरों में भारी आक्रोश देखा गया। उन्होंने ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इतनी गंभीर घटना के बावजूद प्रशासन की चुप्पी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय किए जाते तो यह हादसा टाला जा सकता था।