1000255079

रांची रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में जोड़े नए ठहराव…

खबर को शेयर करें
1000255079

Jharkhand: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची रेल मंडल ने पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत चलने वाली कई ट्रेनों के लिए कुछ नए स्टेशनों पर ठहराव की घोषणा की है। ये ठहराव 6 और 7 अगस्त से लागू हो गए हैं जिससे अब स्थानीय यात्रियों को यात्रा में और अधिक सुविधा मिलेगी।

किन ट्रेनों में जोड़े गए हैं नए ठहराव:

पूर्णिया कोर्ट – हटिया एक्सप्रेस (18625)
स्थान: दनौली फुलवड़िया स्टेशन
समय: सुबह 06:06 बजे आगमन, 06:08 बजे प्रस्थान (7 अगस्त से)

हटिया – पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (18626)
स्थान: दनौली फुलवड़िया स्टेशन
समय: शाम 19:16 बजे आगमन, 19:18 बजे प्रस्थान (7 अगस्त से)

सम्बलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस (15027)
स्थान: कर्पूरीग्राम स्टेशन
समय: सुबह 06:52 बजे आगमन, 06:54 बजे प्रस्थान (8 अगस्त से)

गोरखपुर – सम्बलपुर एक्सप्रेस (15028)
स्थान: कर्पूरीग्राम स्टेशन
समय: दोपहर 14:54 बजे आगमन, 14:56 बजे प्रस्थान (7 अगस्त से)

पटना – हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (18621)
स्थान: रामपुर डुमरा जंक्शन व मनकठा स्टेशन
समय: रामपुर डुमरा – शाम 17:36 से 17:38, मनकठा – 18:03 से 18:05 (6 अगस्त से)

हटिया – पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (18622)
स्थान: मनकठा स्टेशन (6 अगस्त से), रामपुर डुमरा जंक्शन (7 अगस्त से)
समय: मनकठा – सुबह 09:15 से 09:17, रामपुर डुमरा – 09:43 से 09:45

इस्लामपुर – हटिया एक्सप्रेस (18623)
स्थान: टेहटा स्टेशन
समय: रात 22:42 बजे आगमन, 22:44 बजे प्रस्थान (6 अगस्त से)

हटिया – इस्लामपुर एक्सप्रेस (18624)
स्थान: टेहटा स्टेशन
समय: सुबह 04:33 बजे आगमन, 04:35 बजे प्रस्थान (7 अगस्त से)

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन अतिरिक्त ठहरावों से यात्रियों को स्थानीय स्तर पर बड़ी राहत मिलेगी और यात्राएं अधिक सुविधाजनक बनेंगी। रेल प्रशासन ने यह कदम यात्रियों की मांगों और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया है।