1000255075

जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र: बोड़ाम में 65 वर्षीय वृद्धा की हत्या, शव पुल के नीचे फेंका गया, तीन आरोपियों पर नामजद FIR…

खबर को शेयर करें
1000255075

Jamshedpur news: बोड़ाम थाना क्षेत्र के धोबनी गांव के टोला बड़दहो में 65 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका का नाम भावी सिंह है। हत्या के बाद शव को बड़दहो और धोबनी के बीच एक पुलिया के पास फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी उलासी सिंह, रवनी सिंह और सोमवारी सिंह सभी इसी गांव के रहने वाले हैं।

घटना 4 अगस्त की है। भावी सिंह उस दिन सुबह अपने घर से कुईयानी गांव जाने की बात कहकर निकली थीं लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली। अगले दिन 5 अगस्त को उनका शव पुल के पास पड़ा मिला।

पुलिस के मुताबिक हत्या आपसी रंजिश और पुराने विवाद का नतीजा हो सकती है। मृतका के पति जगन्नाथ सिंह की पहले ही मृत्यु हो चुकी है और उनका एक बेटा है। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है।