1000255074

जमशेदपुर के बोड़ाम में महिला की हत्या, साक्ष्य छिपाने के आरोप में तीन पर FIR…

खबर को शेयर करें
1000255074

Jamshedpur news: बोड़ाम थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय महिला भावी सिंह की हत्या और साक्ष्य छिपाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

इस मामले में बोड़ाम थाना क्षेत्र के धोबनी के टोला बड़दहो निवासी उलासी सिंह, रवनी सिंह और सोमवारी सिंह को आरोपी बनाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई।

घटना 4 अगस्त की बताई जा रही है जब महिला घर से कुईयानी गांव जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह लापता हो गई। 5 अगस्त को उसका शव बड़दहो और धोबनी के बीच पुलिया के पास बरामद किया गया। आशंका है कि आरोपियों ने हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को वहां फेंक दिया।

बताया जा रहा है कि मृतका के पति जगन्नाथ सिंह की पहले ही मृत्यु हो चुकी है और उसका एक बेटा है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।