1000255069

चाईबासा में बड़ा हादसा: बकरी को बचाने में खाई में पलटा ट्रैक्टर, दो मजदूरों की मौत…

खबर को शेयर करें
1000255069

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा अंतर्गत गुदड़ी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिरहोर बस्ती के पास एक ट्रैक्टर सड़क पर आई बकरी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि चालक सहित एक अन्य मजदूर घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर बिरहोर बस्ती के पास से गुजर रहा था तभी अचानक एक बकरी सड़क पर आ गई। बकरी को बचाने के लिए चालक ने अचानक स्टेयरिंग घुमा दी जिससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खाई में पलट गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों लालू कमरगांव और बुधवा बुरूबराई की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक और एक अन्य मजदूर का इलाज अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।