1000254748

झारखंड में MBBS की पहले राउंड की काउंसिलिंग में बदलाव, जानिए नया शेड्यूल…

खबर को शेयर करें
1000254748

Jharkhand: झारखंड में सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और BHMS कोर्स में नामांकन के लिए होने वाली पहली काउंसिलिंग के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। यह बदलाव केंद्र की मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (MCC) के निर्देश पर किया गया है।

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने जानकारी दी कि राज्य मेधा सूची (State Merit List) में शामिल होने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि गुरुवार तक बढ़ा दी गई है।

नया कार्यक्रम इस प्रकार है:

•8 अगस्त को नई राज्य मेधा सूची जारी की जाएगी।
•9 से 16 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज विकल्प भरने की प्रक्रिया चलेगी।
•18 से 24 अगस्त तक सीट अलॉटमेंट (seat allotment) किया जाएगा।
•19 से 25 अगस्त तक आवंटित संस्थानों में नामांकन की प्रक्रिया चलेगी।

पर्षद ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले से आवेदन किया है उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। केवल वे ही नए उम्मीदवार आवेदन करें जो पहले आवेदन से वंचित रह गए थे।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें और निर्धारित तिथियों पर सभी कार्य पूरे करें।