Jamshedpur: स्कूटी चोरी के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों में बढ़ा भरोसा…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो आजादनगर थाना क्षेत्र में स्कूटी चोरी की घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-1 के रहने वाले खलील खान उर्फ हीरा ने मंगलवार रात करीब 10 बजे अपनी स्कूटी (नंबर JH05AL1637) घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात करीब 2:30 बजे जब उन्होंने बाहर देखा तो स्कूटी गायब मिली। उन्होंने तुरंत आजादनगर थाना को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम बनाई और इलाके के CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए। जांच के दौरान पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी अब्दुल करीम उर्फ रिंकू को चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

