1000254422

यात्रियों को बड़ी राहत : चक्रधरपुर से होकर चलेंगी दो समर स्पेशल ट्रेनें, 31 अगस्त तक मिलेगी सुविधा…

खबर को शेयर करें
1000254422

Jharkhand: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली दो नई समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेनें भिवंडी रोड से सांकराईल गुड्स टर्मिनल और सांतरागाछी से ठाणे के बीच साप्ताहिक रूप से चलाई जाएंगी।

रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सामंत ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि ये ट्रेनें 7 अगस्त से 31 अगस्त तक यात्रियों को सेवा प्रदान करेंगी।

चलने की तिथि और समय
•ट्रेन संख्या 01149 (भिवंडी रोड – सांकराईल गुड्स टर्मिनल)
•हर गुरुवार रात 10:22 बजे भिवंडी रोड से प्रस्थान
•शनिवार सुबह 04:05 बजे झारसुगुड़ा
•04:35 बजे राउरकेला
•06:05 बजे चक्रधरपुर
•07:15 बजे टाटानगर
•दोपहर 01:00 बजे सांकराईल गुड्स टर्मिनल पहुंचेगी
•यह सेवा 7 अगस्त से 28 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।

ट्रेन संख्या 01150 (सांतरागाछी – ठाणे)
•हर रविवार रात 09:00 बजे सांतरागाछी से प्रस्थान
•सोमवार सुबह 01:50 बजे टाटानगर
•02:45 बजे चक्रधरपुर
•04:40 बजे राउरकेला
•07:25 बजे झारसुगुड़ा
•मंगलवार सुबह 10:30 बजे ठाणे पहुंचेगी

यह सेवा 10 अगस्त से 31 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।

प्रमुख स्टेशन जहां दोनों ट्रेनों का ठहराव होगा

ठाणे, भिवंडी, कल्याण, इगतपुरी, नासिक, मनमाड, जलगांव, भुसावल, अंकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर, सांकराईल गुड्स टर्मिनल और सांतरागाछी।

इन ट्रेनों का झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर स्टेशनों पर 5-5 मिनट का ठहराव रहेगा।

रेलवे का यह कदम यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में राहत मिल सकेगी।