मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत शिबू सोरेन के दशकर्म की तैयारी को लेकर नेमरा गांव में की बैठक, गांव वालों से लिए सुझाव…

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने गांव नेमरा गांव के लोगों से बातचीत की। यह बातचीत उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन जी के निधन के बाद होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर हुई।
गांव वालों ने ‘तीन नहान’, ‘दस दिन का कर्म’ और ‘श्राद्ध’ से जुड़ी परंपराओं के बारे में मुख्यमंत्री से बात की और अपने अनुभव और सुझाव साझा किए।
इस दौरान गांव के लोगों ने शिबू सोरेन जी की यादें ताज़ा कीं और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके सादगी भरे जीवन के बारे में बातें करते हुए कहा कि उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा था। साथ ही उन्होंने प्रार्थना की कि उनके आत्मा को शांति मिले और परिवार को यह दुख सहने की ताकत दे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गांव के लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि उनके सहयोग से दशकर्म का कार्यक्रम पूरी गरिमा और श्रद्धा के साथ किया जाएगा।


