1000254316

चाईबासा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: 45 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत…

खबर को शेयर करें
1000254316

Jharkhand: सरायकेला-खरसावां: बुधवार को टाटा-चाईबासा मुख्य मार्ग पर छोटा नागपुर कॉलेज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा राजनगर थाना क्षेत्र में हुआ।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जामबनी गांव निवासी खकन महतो के रूप में हुई है। वह बाइक से जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वैन (वाहन संख्या JH05BS-8886) ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है और सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।